घर के बाहर बैठी महिला को गोली लगी हाथ से खून निकला तो पता चला किसी ने हमला किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी बदमाशों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं वही देर रात अपने परिवार के साथ घर के बाहर बैठी महिला पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चला कर घायल कर फरार हो गए फिलहाल महिला को इलाज के लिए m.y. हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया…

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित अपने परिवार के साथ घर के बाहर बैठे 30 वर्षीय महिला पर अचानक से गोली आकर महिला के हाथ मैं लग गई पहले तो महिला को लगा कि कोई पत्थर सड़क पर से उछलकर उसे लगा है लेकिन जब महिला ने अपना दुपट्टा हटाकर देखा तो उसमें गोली आकर लगी हुई दिखाई दी जिसे तुरंत महिला अपने परिजनों को बताया और सीधे इलाज के लिए एम वॉय हॉस्पिटल पहुंचे और पुलिस को भी पूरे मामले में सूचना दी जिसके बाद आजादनगर सीएसपी मोतिउर रहमान सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं वही सीएसपी मोतिउर रहमान का कहना है कि महिला के हाथ मे गोली लगी है गोली कहां से और किसने चलाई ये जांच का विषय है और आरोपी की तलाश की जा रही है फिलहाल पूरे ही मामले में महिला के कहे अनुसार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है

Exit mobile version