घरेलू विवाद के चलते नवदंपत्ति ने जहर खाकर की आत्महत्या मौके पर पुलिस को सुसाइड नोट मिला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में एक नव दंपति ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है दोनों की शादी 7 माह पूर्व हुई थी शादी के बाद से ही दोनों में आपसी विवाद होता था जिसके चलते दोनों ने कल देर रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है हम अपनी मर्जी से जान दे रहे हैं अपनी मौत के जिम्मेदार हम खुद है किसी को परेशान ना किया जाए फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में रखवा कर परिजनों के बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

इंदौर में आत्महत्याओं के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है ताजा मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के सिंगापुर टाउनशिप का है यहां रहने वाले सूर्य प्रकाश गुप्ता और अंजलि गुप्ता ने कल देर रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल भर्ती कराया जहां देर रात उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई परिजनों के मुताबिक दोनों की शादी 7 माह पूर्व हुई थी सूर्य प्रकाश एक बैंक कर्मी है बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही दोनों में आपसी विवाद होता रहता था जिसके चलते दोनों परेशान रहते थे और उसी घरेलू विवाद के चलते दोनों ने कल देर रात घर में जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि हम अपनी जान अपनी मर्जी से दे रहे हैं और हमारी मौत के जवाबदार हम स्वयं हैं पुलिस में सुसाइड नोट बरामद कर और परिजनों के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में भिजवा दिया है वही घटना के बाद से ही दोनों के परिजन सदमे में हैं।

Exit mobile version