गैंग से जुड़ा बदमाश सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को जोड़ता था,पुलिस ने पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मल्हारगंज पुलिस ने शातिर बदमाश को पिस्टल के साथ पकड़ा है । पकड़ाया बदमाश उज्जैन सहित अन्य शहरों की गुंडा गैंग से जुड़ा था और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को जोड़कर अपराध की दुनिया मे लाता था ।
मल्हारंगज पुलिस के हत्थे आए बदमाश का नाम शानू सागर है । शानू मल्हारंगज थाना क्षेत्र का लिस्टेट बदमाश है । इसे पुलिस ने पिस्टल के साथ पकड़ा है । शानू उज्जैन सहित अन्य शहरों की गुंडा गैंग से जुड़ा है । और युवाओं को अपराध की दुनिया मे आने के लिए प्रेरित करता था ।
फिलहाल बदमाश से पूछताछ जारी है जिससे कई नए खुलासे हो सकते है ।

Exit mobile version