गूगल पे के नकली हेल्प लाइन नम्बर के द्वारा दिया गया ऑनलाइन ठगी को अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गूगल पे के नकली हेल्प लाइन नम्बर के द्वारा धोखधड़ी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है । जिसमे हैकर्स ने नकली हेल्प लाइन नम्बर देकर पीड़ित की मदद की जगह उसके खाते से हजारो रुपये की नगदी उड़ा दी । मामले में पुलिस ने मोबइल नम्बर ओर खाता नम्बर के आधार पर प्रकरण दर्जकर जांच शुरू कर दी है

मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी में रहने वाले शिवशंकर का है । दरसअल शिवशंकर अपने गूगल पे अकाउंड से पैसे अपने दोस्त के खाते में डाल रहे थे जो किसी दूसरे के खाते में चले गए तब शिव शंकर ने गूगल पे का हेल्पलाइन नम्बर सर्च किया उससे मदद ली तो उसने 25 – 25 हजार दो बार ओर एक बार 18 हजार रुपये उड़ा दिए । बाद में पता चला कि ये सायबर ठग का काम था जो गूगल पे का फर्जी हेल्पलाइन नंबर देकर ऑनलाइन ठगी कर रहा था । जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दर्ज करवाई है ।

Exit mobile version