गांजे की सप्लाय कर रहे आरोपी को किया गिफ़्तार और उसके पास से 1 किलो गाँजा बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आजाद नगर पुलिस ने एक शातिर बदमाश को करीब एक किलो गांजे सहित गिरफ्तार किया है । फिलहाल पुलिस बदमाश से पूछताछ में जुटी है की वह ये गांजा कहा से लाया था ओर कहा ले जा रहा था

आजाद नगर पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी की एक बदमाश गांजा लेकर किसी को देने जा रहा है । सुचना पर पुलिस ने तीन ईमली ब्रिज के पास घेराबंदी कर राजेश को पकड़ा । राजेश के पास से पुलिस को एक किलो 100 ग्राम गांजा मिला है ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है । वही पुलिस ये भी पता लगाने में जुटी है की बदमाश ये गांजा कहा से लाया था और कहा ले जा रहा था ।  

Exit mobile version