गंजबासौदा हादसा: मुंडेर धसकने से कुएं में गिरे 40 लोग, अबतक 4 की मौत, रेस्क्यू मे लगा ट्रैक्टर भी पलटा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विदिशा जिले के गंजबासौदा में गुरुवार रात हुए हादसे में अबतक चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 20 लोगों का रेस्क्यू कर कुएं से बाहर निकाल लिया गया है। अभी भी कई लोग कुएं में हैं, जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है। इसी बीच बचाव कार्य में लगा एक ट्रेक्टर भी रात में पलट गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हादसे पर नजर बनाए हुए हैं।

रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विदिशा जिले में ही थे। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को रवाना कर दिया था। विदिशा के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी भोपाल से विदिशा पहुंचे गए हैं। NDRF और SDRF की टीम ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया था और रहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया था। शुक्रवार सुबह सीएम ने मृतकों के परिवार वालों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार की सहायता का ऐलान किया है।

दरअसल, गुरुवार की शाम करीब 6 बजे लाल पठार गांव में रवि अहिरवार नामक 13 साल का एक बच्चा 40 फीट गहरे कुएं में गिर गया था। कुएं में पानी भरा था। इसके बाद वहां भीड़ लग गई। भीड़ के वजन से अचानक कुआं धंस गया। इससे वहां खड़े करीब लोग कुएं में गिर गए। घटना की जानकारी लगते ही प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंच गए। खबर है कि राहत और बचाव कार्य में लगे करीब 5-6 लोग भी पैर फिसलने से कुएं में गिरे हैं।

Exit mobile version