इंदौर के कनाडिया इलाके में रहने वाले व्यक्ति की बाइक से टक्कर होने के कारण मौत हो गई, जानकारी के अनुसार युवक अपने खेत खत्री खेड़ी से पैदल गुजर रहे थे, तभी पीछे से आये, अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद उपचार के दौरान युवक कि मौत हो गई।
इधर घटना की जानकारी देते हुए, प्रत्यक्षदर्शी पहलाद तवर का कहना है कि मृतक संजय डाबी और प्रहलाद दोनों खत्री खेड़ी से गुजर रहे थे, इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार ने मृतक संजय डाबी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसके सर में गंभीर चोट आ गई थी, तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। जहां युवक का लंबा उपचार चला, लेकिन मृतक की तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया उसकी मौत हो गई। हालाँकि बाइक सवार अज्ञात युवक घटनास्थल से फरार है।
