खाली होने लगी 100 करोड़ की रंगून गार्डन की जमीन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कलेक्टर मनीष सिंह की भू माफियाओं को चेतावनी के बाद से शहर के कई भू माफियाओं ने जमीन को सरेंडर करने की बात की है,,,सपको बतादे कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा कुछ दिनों पूर्व रंगून गार्डन का दौरा कर श्री महालक्ष्मी के प्लॉट धारकों को दिया था न्याय का आश्वासन ।

जिला प्रशासन द्वारा शहर के भू माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है जिसके तहत आज श्री महालक्ष्मी नगर के 49 प्लाटों को जोड़कर बनाए गए रंगून गार्डन की जमीन को जिला प्रशासन ने आज सरेंडर करवा लिया है। गार्डन की जमीन को कब्जा 2 दिन में हटाने का जिला प्रशासन द्वारा अल्टीमेटम दिया गया था लेकिन नहीं करने के बाद आज अपर कलेक्टर अभय बेडेकर की के नेतृत्व में गार्डन की जमीन खाली कराने की कार्यवाही की गई। कार्रवाई के चलते अब रंगून गार्डन के संचालकों ने यहां से अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है। आज शाम तक यहां से रंगून गार्डन के संचालक अपना पूरा कब्जा हटा लेंगे। आपको बतादे 70 हजार वर्ग फीट जमीन पर गार्डन का निर्माण किया गया था जिसकी अनुमानित कीमत सो करोड़ बताई जा रही है।

पवन जैन एडीएम

Exit mobile version