खातीपुरा क्षेत्र में स्थित श्री राम मंदिर के बाहर 28 दुकानों के दुकानदारों को 2 दिन मे दुकाने खाली करने के निर्देश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के खातीपुरा स्थित श्री राम मंदिर परमार्थिक ट्रस्ट के बाहर बनी 28 दुकान के दुकानदारों को नगर निगम ने 2 दिन का अल्टीमेटम देकर दुकाने खाली करने का निर्देश दिया है

दरअसल इंदौर के खातीपुरा क्षेत्र में स्थित श्री राम मंदिर के बाहर करीब 28 दुकानों के दुकानदार अपना व्यापार संचालित करते हैं जिसमें कुछ राखियां, जनरल स्टोर, और अन्य दुकानें हैं। इन दुकानदारों ने कुछ दिन पूर्व ही उनकी दुकानों में देर रात घुसकर तोड़फोड़ करने की बात भी कही थी । वही श्री राम मंदिर परमार्थिक ट्रस्ट के महंतों और और पुजारियों पर तोड़फोड़ करने का आरोप भी लगाया था । व्यापारियों ने इंदौर हाईकोर्ट की कॉपी दिखाते हुए बताया था कि हाईकोर्ट द्वारा दुकान ना हटाने के लिए स्थगन आदेश भी दिया गया है जिसमें बेवजह दुकाने ना हटाने का आदेश भी दिया गया था । इसके बावजूद शनिवार को नगर निगम के अधिकारी खातीपुरा क्षेत्र पहुंचे और दुकानदारों को 2 दिन में दुकानें खाली करने का निर्देश दिया है। निगम के उपायुक्त देवेंद्र सिंह जानकारी देते हुए बताया कि खातीपुरा स्थित राम मंदिर के बाहर कई दुकानें बनी हुई है सभी दुकानदारों को सोमवार तक का समय दिया गया है कि वे अपनी दुकान यहां से हटा ले जिसमें कुछ दुकानदारों ने आश्वासन दिया है यदि सोमवार तक दुकानदार अपनी दुकानें नहीं हटाएंगे नगर निगम अपने स्तर से इन दुकानों को हटा देगा

Exit mobile version