खजराना पुलिस ने 1 महीने से फरार भू माफिया जाकिर पटेल को अपनी गिरफ्त में लिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भू-माफिया अभियान फरार चल रहे हैं भू माफियाओं पर लगातार धरपकड़ जारी है इसी के तहत खजराना पुलिस ने 1 महीने से फरार चल रहे हैं भू माफिया जाकिर पटेल को अपनी गिरफ्त में ले लिया है आरोपी पर 10000 का इनाम घोषित था इसके साथ ही दीपक मद्दा वसीम व एक अन्य की तलाश की जा रही है

खजराना थाना क्षेत्र के न्याय नगर सहकारी संस्था द्वारा आम जनता के साथ प्लॉट दिलाने के नाम पर की गई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने भू माफिया दीपक मद्दा औऱ जाकिर पटेल और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था आरोपियो की लगातार प्रयास किए जा रहे थे जहां आरोपियों पर इनाम की राशि की भी घोषणा की गई थी इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उज्जैन मैं छुपकर फ्राई काट रहे 10000 के इनामी जाकिर पटेल को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है वहीं इस मामले में तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है

Exit mobile version