✓31st December पार्टी के लिए अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर व थाना लसूडिया की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार।
✓आरोपियों के कब्जे से कुल 73 बॉटल (55.75 लीटर) अंग्रेजी शराब एवं ऑटो रिक्शा वाहन जप्त ( कुल मसरूका कीमत करीब 2,50,000/- रुपए) ।
✓ आरोपी ऑटो रिक्शा से कर रहा था अवैध शराब की तस्करी।
इंदौर । शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायण चारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में अवैध शराब एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरूध्द कार्यवाही करने हेतू “आपरेशन प्रहार एवं नार्को हेल्पलाईन” अंतर्गत कार्यवाही करने हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मनीष कपूरिया को निर्देशित किया गया जिनके द्वारा पुलिस उपायुक्त श्री अरविन्द तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त (क्राईम ब्राँच) इंदौर श्री गुरू प्रसाद पाराशर को अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ बिक्री के संबंध मे पतारसी एवं निगरानी हेतू निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में आरोपीगणों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु क्राइम ब्रांच की टीमों को निर्देशित किया गया था ।
इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना लसूडिया क्षेत्र में खालसा चौक निरंजनपुर के पास से एक व्यक्ति रिक्शा में अवैध शराब शहर में बेचने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते, क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना लसूडिया के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए उक्त खालसा चौक निरंजनपुर के पास मुखबिर द्वारा बताए रिक्शा को घेराबंदी कर पकड़ा, रिक्शा चालक आरोपी का नाम पूछते बताया .दीपक नरवरिया पिता मानसिंह नरवरिया निवासी भागीरतपुरा,बाणगंगा इंदौर बताया
रिक्शा की तलासी लेते रिक्शा में 73 बॉटल अंग्रेजी शराब मिली,जिसके संबंध में वेध लाइसेंस पूछते नई होना बताया।
आरोपी के कब्जे से कुल 73 बॉटल (55.75 लीटर)अंग्रेजी शराब एवं ऑटो रिक्शा वाहन जप्त ( कुल मसरूका कीमत करीब 2,50,000/- रुपए) कर आरोपी के विरुद्ध थाना लसुड़िया में अपराध क्रमांक 1705/21 धारा 34(2) का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों से शराब के क्रय विक्रय के संबंध मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
