कोरोना दुनिया में:बीते दिन 5.58 लाख नए केस, 12,327 की मौत; बेल्जियम में अब सिर्फ 41+ उम्र के लोगों को ही J&J वैक्सीन लगेगी

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

दुनिया में बुधवार को कोरोना के 5 लाख 58 हजार 417 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इस दौरान 12,327 लोगों की मौत भी हुई। सबसे ज्यादा मामले अब भी भारत में ही आ रहे हैं। यहां बीते दिन 2.11 लाख नए केस आए और 38 सौ से ज्यादा मौतें हुईं। इसके बाद ब्राजील में 79,459 नए संक्रमित और 23 सौ से ज्यादा मौतें रिकॉर्ड की गई।

उधर, बेल्जियम में वैक्सीनेशन ड्राइव को करारा झटका लगा है। यहां की हेल्थ एजेंसी ने जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल को सीमित कर दिया गया है। यहां अब 41 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को इस वैक्सीन का डोज दिया जाएगा।

फ्रांस में UK से आने वालों के लिए क्वारैंटाइन अनिवार्य
फ्रांस ने ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए क्वारैंटाइन पीरियड अनिवार्य कर दिया है। भारत में सबसे पहले पाए गए वैरिएंट की वजह से ब्रिटेन मं कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। इस वजह से फ्रांस सरकार ने यह फैसला किया है। फ्रांस से पहले ऑस्ट्रिया ने भी ब्रिटेन से सीधी फ्लाइट सेवा रद्द कर दी थी। वहीं, जर्मनी ने बीते शुक्रवार को कहा था कि ब्रिटेन से आने वाले किसी भी व्यक्ति को यहां पहुंचने के बाद 2 हफ्ते क्वारैंटाइन रहना होगा।

महिला की मौत के बाद लिया गया फैसला
बेल्जियम में रेयर ब्लड क्लॉट जैसे साइइफेक्ट के खतरे को ध्यान में रखकर यह फैसला किया गया है। यहां बीते शुक्रवार को 40 साल की महिला को जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन का डोज लगाया गया था। इसके उसमें गंभीर थ्रोमबोसिस और ब्लड क्लॉट जैसे साइडइफेक्ट देखने को मिले थे। हॉस्पिटल में एडमिट कराने के बाद उसकी मौत हो गई थी।

- Advertisement -

कोरोना अपडेट्स

  • अमेरिका के ओहियो राज्य ने वैक्सीनेशन के प्रति लोगों में जागरुकता पैदा करने के लिए लॉटरी सिस्टम के जरिए ईनाम देने का ऐलान किया है। आज से इसकी शुरुआत हो रही है। हर हफ्ते ड्रॉ के जरिए पांच लोगों को चुना जाएगा। हर एक को 10 लाख डॉलर (करीब 7.2 करोड़ रुपए) मिलेंगे।
  • यूरोपियन देशों ने गरीब देशों को कोरोना वैक्सीन दान करने का फैसला लिया है। यूरोपीय देशों के नेताओं ने कहा कि वे साल के अंत तक ऐसे देशों को वैक्सीन के 10 करोड़ डोज मुहैया कराएगा, जो वैक्सीन खरीदने में सक्षम नहीं हैं।

अब तक 16.90 करोड़ केस
दुनिया में कोरोना के अब तक 16.90 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 35.12 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 करोड़ से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 1.48 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें 1.47 करोड़ लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और 94,828 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए

देशसंक्रमितमौतेंठीक हुए
अमेरिका33,947,189605,20827,606,442
भारत27,156,382311,42124,343,299
ब्राजील16,195,981452,22414,648,332
फ्रांस5,609,050108,8795,246,228
तुर्की5,203,38546,6215,045,508
रूस5,017,795119,1944,632,955
ब्रिटेन4,467,310127,7394,305,971
इटली4,197,892125,5013,804,246
जर्मनी3,662,56888,1613,423,700
स्पेन3,652,87979,8013,402,258
Exit mobile version