कोरोना टीके की पहली खेप लेकर इंदौर एयरपोर्ट पर उतरेगी फ्लाइट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर संभाग में कोविड वैक्सीनेसन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा ने अभी थोड़ी देर पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा संभाग के सभी ज़िलों के कलेक्टरों से चर्चा कर तैयारियों की जानकारी ली। संभागायुक्त डॉक्टर शर्मा ने सभी कलेक्टर्स से कहा कि वे अपने ज़िलों में इस बड़ी चुनौती का उत्तर दायित्व निभाने के लिए लीडर बनें। यह टीकाकरण अभियान एक ऐसा कार्य हैं जो इतिहास में दर्ज किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आज दोपहर बाद इंदौर एयरपोर्ट में खुशियों की खेप लेकर विमान उतरेगा। इसमें इंदौर और उज्जैन संभाग में होने वाले टीकाकरण अभियान के लिए ज़रूरी संख्या में वैक्सीन की खेप आएगी

Exit mobile version