कोरोना को वैक्सीनेशन का पंच, देश में 5वीं बार एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

देश में सोमवार को कोरोना वैक्सीन के एक करोड़ से ज्यादा डोज लगाए गए। पिछले एक महीने में ऐसा 5वीं बार हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। इसी के साथ देश में वैक्सीनेशन कवरेज 86 करोड़ के पार हो गया है।

देश में पहली बार ठीक एक महीने पहले 27 अगस्त को एक दिन के वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1 करोड़ के पार गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सोमवार देर रात तक आखिरी रिपोर्ट आने से वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़ सकता है। भारत में 16 जनवरी को वैक्सीनेशन शुरू किया गया था। बीते 255 दिनों में 86.93 करोड़ डोज लगाए गए हैं। देश की 47% आबादी को पहला और 17% को दोनों डोज लग चुके हैं।

Exit mobile version