कोरोना संक्रमण काल के चलते इंदौर के पुलिस विभाग में जनसुनवाई बंद कर दी गई थी लेकिन 10 माह बाद जन सुनवाई शुरू की गई है आज संक्रमण काल के बाद जनसुनवाई में अपनी समस्याओं को लेकर कम ही लोग पहुंचे
अपनी समस्याओं को लेकर लोग जन सुनवाई में पहुंचते है लेकिन पिछले 10 माह से कोरोना संक्रमण कॉल के चलते जनसुनवाई पर रोक लगा दी गई थी लेकिन अब इंदौर के रीगल तिराहे स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पर लोग अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे आज जनसुनवाई में कुल 23 मामले आए जिनका समाधान ऑन द स्पॉट किया गया
आज की जनसुनवाई में ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा और परिवार विवाद के मामले मुख्यतः सामने आए
