मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार पर आरोप लगाया गया है कि महंगाई की मार से आम जनता की पहले ही कमर टूट चुकी है वहीं अब बिजली बिल के प्रकोप से प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है युवक कांग्रेस ने आरोप लगाया है विधानसभा उपचुनाव में भाजपा द्वारा घोषणा की गई थी कि कोरोना काल के बिजली के बिल माफ किए जाएंगे वहीं दूसरी तरफ आज 1 साल बाद आम जन को नोटिस देकर बिजली के भारी भरकम बिलों की वसूली की जा रही है युवा कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार एक बार फिर जनता के साथ छल कर रही है इस पूरे मामले को लेकर युवक कांग्रेस के पदाधिकारी 17 से 19 दिसंबर तक मध्य प्रदेश के विद्युत कार्यालयों में कोरोना काल के बिल की वसूली मामले में अनूठा विरोध प्रदर्शन भी करेंगे
