कैफे में छात्रो को परोसा जा रहा था हुक्का और जुआ खिलाने वाले संचालक सहित मैनेजर और छात्रो पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की विजय नगर थाना पुलिस ने स्कीम नंबर 54 स्थित कैफे में संचालित टोकन पर जुआ खिलाने वाले संचालक सहित मैनेजर और 9 जुआरियों पर किया प्रकरण दर्ज वही कैफे में हुक्का भी संचालित किया जा रहा था मौके से ताश पत्ती सहित ₹47 हजार 2 सौ रुपये नगदी बरामद की है।

इन्दौर की विजय नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कीम नंबर 54 में एक बिल्डिंग के टेरेस संचालित कैफे में छात्रों को हुक्का परोसा जा रहा था जब मौके पर पुलिस पहुंची और दबिश दी तो देखा कि वहां टोकन द्वारा संचालित जुआ खेला जा रहा था मोके से पुलिस ने 9 छात्रों को जुवा खेलते पकड़ा है जिनके पास से ₹47200 बरामद कीये है वहीं कुछ छात्र हुक्का भी पी रहे थे जो प्रतिबंधित है जिस पर पुलिस ने कार्यवाही की है वही होटल संचालक सुनील और मैनेजर शेरा पवार पर जुआ खिलाने और हुक्का परोसने के मामले में प्रकरण दर्ज किया वही मौका देख कैफे संचालक सुनील मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है….

Exit mobile version