भारत सरकार केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह जी तोमर के जन्मदिवस के अवसर पर इंदौर के भाजपा पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर की दीर्घायु की प्रार्थना की व कोरोना से मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्र. 1 स्थित आर्य समाज मंदिर में वैदिक यज्ञ-अनुष्ठान का आयोजन किया गया ।
वैदिक यज्ञ के पश्चात् पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता द्वारा गरीब परिवारों को राशन सामग्री कीट और नागरिकों को तुलसी व नीम के पौधों का वितरण किया गया । इस अवसर पर भाजपा नेता कमल वाघेला , मांगीलाल रेडवाल सुरेंद्र वाजपेयी ,बाबा यादव पार्षद टीनू जैन सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे
