काॅलोनाइजर द्वारा जमीन की धोखाधड़ी को लेकर प्रकरण दर्ज किया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के काॅलोनाइजर अरूण डागरिया के खिलाफ लसुड़िया थाना पुलिस द्वारा धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। दरअसल शिकायतकर्ता द्वारा राशि लेने के बाद भी प्लाट का कब्जा नहीं देने की बात कही थी। हालांकि डागरिया के खिलाफ पूर्व में भी कई केस दर्ज है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल एमआईजी काॅलोनी में रहने वाले शजू थामस ने लसुड़िया थाने पर शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि 1996 में उनके पिता द्वारा अरूण डागरिया से प्रिसंेस स्टेट में 3500 स्केवयर का प्लाट खरीदा था। प्लाॅट की राशि और डवलपमेंट चार्ज देने के बाद भी डागरिया द्वारा प्लाॅट का कब्जा नहीं दिया गया। मामले की जांच करने के बाद अरूण डागरिया के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है।

Exit mobile version