कनाड़िया पुलिस ने कार में अवैध रूप से शराब ले जा रहे दो आरोपियो को पकड़ कर उसके पास से 14 पेटी शराब जब्त की है । जब्त शराब की कीमत हजारो रुपये बताई जा रही है । फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है पुलिस को आरोपी से और भी शराब मिलने की उम्मीद है ।
कनाड़िया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की सलोनी गार्डन के पास महिंद्रा लोगान कार से अवैध रूप से शराब ले जाई जा रही है । सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार को पकड़ा ओर रवि अहिरवार व अन्ना नाम के बदमाश को हिरासत में लिया । पुलिस को कार से 14 पेटी शराब की मिली है । जिसकी कीमत 50 हजार से अधिक है ।
