कमलनाथ के मैदान में आने पर बढ़ेगी उपचुनाव में शिवराज की सक्रियता

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रदेश में चार उपचुनाव को लेकर धीरे धीरे सधे कदमों से भाजपा बढ़त बनाने की कोशिश में है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे से भाजपा उत्साहित है। अगले सप्ताह से सीएम की सभाओं का जाल बुना जाएगा। चुनाव प्रबन्धन के नजरिए से भाजपा स्तिथि बेहतर करने में लगी है। कांग्रेस खेमा मतदान के करीब दस दिन पहले मोर्चा जमाएगा। कमलनाथ और फिर दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं की जमावट के लिए मैदान में आएंगे। भाजपा और कांग्रेस अभी तक एकदूसरे के असंतुष्टों पर नजर लगाए हुए हैं। हॉकी और फ़ुटबॉल के खेल की तरह एक दूसरे के खिलाड़ियों को कवर कर विरोधी पाले में आक्रमण की रणनीति पर काम किया जा रहा है। अभी तक तो दोनों ही दल कमजोर कड़ी की तलाश कर मौके पर चोट करने की नीति पर नजर गड़ाए हैं।

Exit mobile version