इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में बच्चों के कपड़ों के शोरूम में काम करने वाले नौकर ने अपने ही मालिक को 32 लाख रुपए का चूना लगा दिया। फिलहाल फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है वहीं जांच शुरू कर दी गई।
दरअसल इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक बच्चे के कपड़ों शोरूम में काम करने वाले नौकर ने अपने ही मालिक के साथ 32 लाख रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी गोपाल परमार के अनुसार फरियादी विकास कुमार सक्सेना ने अपने नौकर जुबेर कुरैशी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि, जुबेर ने साल 2018 से 2020 के बीच में शोरूम से 32 लाख रुपए का गबन कर दिया। शोरूम मालिक जब घाटे में जाने लगा तो उसने शोरूम के दूसरे कर्मचारी से मामले की जानकारी ली। तब पता लगा कि आरोपी जुबेर बिना बिल के न केवल कपड़े बेच रहा है बल्कि कपड़े और पैसा अपने घर भी ले जा रहा है।
