कनाडिया थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्षेत्र में लगातार चेन स्नेचिंग के मामले सामने आ रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में सामने आया जहां एक बाइक सवार ने युवती के गले पर झपट्टा मारकर चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे दिया पूरी घटना सीसी टीवी में भी एक हो गई फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

दरअसल कनाडिया थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला अपनी महिला मित्र के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर से निकली ही थी कि एक युवक में मेन रोड पर आते ही पहले तो महिला की रेकी की उसके बाद उसने चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे दिया चैन स्नैचिंग की यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई महिला ने तुरंत पुलिस की शरण ली जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया वही उसकी तलाश में लग गई हालांकि पुलिस ने 10 घंटों के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया आरोपी के कब्जे से आठ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लूटी गई चेन की वारदातें कबूली है वहीं पुलिस ने लूटी गई सभी जने बरामद भी कर ली आरोपी से बरामद हुई चेन की कीमत ₹500000 से अधिक की आंकी गई है

Exit mobile version