मजदूर वर्ग के लोगों को गरीबी शराब परोसने वाला क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश सैयद नाइट्रा पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी से 7 लीटर जहरीली कच्ची शराब और एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
दरअसल सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए थे कि क्षेत्र में होने वाले अपराधिक तत्वों और गुंडों पर निगरानी रखी जाए साथ ही क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाई जाए जिसको लेकर आजाद नगर थाना पुलिस ने तीन इमली ब्रिज के पास से क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश सैयद नाइट्रा को अपनी गिरफ्त में लिया है बताया जा रहा है कि सैयद नाइट्रा शराब बेचने का काम करता है जहां वह मजदूर वर्ग के लोगों को कच्ची जहरीली शराब विक्रय कर रहा था इसी सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी से 7 लीटर कच्ची शराब बरामद की तलाशी लेने पर आरोपी से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है आरोपी लिस्ट बदमाश पर पूर्व में भी कई अपराधिक मामले दर्ज है फिलहाल पुलिस अवैध पिस्टल और शराब के संबंध में आरोपी से पूछताछ कर रही है
