कंपनी में काम घर लोट रही महिला के साथ बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला को रोककर छेड़छाड़ की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की जनता को कोरोना काल के बुरे दौर में नकली जीवन राक्षक दवाइयों के नाम पर ठगने वाले एक बड़े गिरोह का विजय नगर थाना पुलिस ने पर्दाफ़ाश किया था। इसी कड़ी में आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस अब भी लगी हुई है। जिसका नतीजा है कि गुरूवार को पुलिस ने तीन और आरोपियों को सूरत से गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी तहजीब काजी के अनुसार नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वाले 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ पर पता चला कि इंजेक्शन में नकली इंजेक्शन के ऊपर लगने वाला स्टीकर को राजू कठेरिया, रंजीत प्रजापति और किशोर पटेल छपते थे, उसी के आधार पर पुलिस ने सूरत से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.. पूछताछ पर उन्होंने बताया कि आरोपी ने बताया कि कौशल वोहरा, पुनीत शाह के कहने नकली स्टीकर छापे थे.. गौरतलब है कि आरोपी तीनों सूरत के रहने वाले हैं।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है वही संभवत कोर्ट से रिमांड लेकर पुलिस आरोपियों से और भी पूछताछ कर सकती है जिसमें कई और नामों के खुलासे होने की संभावना है।

Exit mobile version