एफ़ आई एम के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य मे तथा ठाकुर घनश्याम सिंह परिहार की स्मृति मे साइकिल रैली आयोजित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे फिट इंडिया मूवमेंट के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में तथा ठाकुर घनश्याम सिंह परिहार की स्मृति में साइकिल रैली आयोजित की गई,, बड़ा गणपति से प्रारंभ हुई रैली का समापन पितृ पर्वत पर हुआ,,,

स्व परिहार के प्रथम पुण्य स्मरण में रविवार को बड़ा गणपति चौराहे से एयरपोर्ट होते हुए पितृ पर्वत साइकिल रेस स्पर्धा आयोजित की गई जिसमें करीब 500 से ज्यादा लोगों ने साइकिलिंग कर पित्र पर्वत पहुंचे,,, आयोजन के समापन अवसर पर क्षेत्र के सांसद शंकर लालवानी,पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ,गोलू जी शुक्ला , पूर्व पार्षद टीनू जैन , महिला मोर्च अध्यक्ष पदमा जी भोजे , पुष्पा घनश्याम सिंह परिहार ,ठाकुर गोलू सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

Exit mobile version