एरोड्रम पुलिस ने गुरुवार रात क्षेत्र के कैफे पर चलाया सर्चिंग अभियान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एरोड्रम पुलिस ने गुरुवार रात क्षेत्र के कैफे पर दबिश दी । क्षेत्र में इन्ही कैफे पर आने वाले युवा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे । जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र के केफे पर सर्चिंग अभियान चलाया ।
एरोड्रम क्षेत्र के 60 फिट रोड पर कई कैफे एकाएक बने है जहाँ युवाओं का जमावड़ा लगा रहता है । पिछले दिनों एक कैफे पर भी विवाद के बाद जमकर तोड़फोड़ हुई थी । जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र के चाय सुट्टा बार , हॉरर कैफे सहित अन्य कैफे पर दबिश दी । कैफे पर आने वाले कई युवा क्षेत्र में होने वाली आपराधिक गतिविधियों में भी लिप्त मिले थे ।

पुलिस का यह अभियान देर रात तक चला । हालांकि इसमें कोई सफलता तो पुलिस को नही मिली लेकिन बदमाशो ने ख़ौफ़ नजर आया ।

Exit mobile version