एरोड्रम थाना क्षेत्र में फल बेच रही महिला के गले से चोर चेन छीन कर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में 60 फीट रोड पर पति के साथ फल बेच रही महिला के गले से बदमाश ने चैन खिंची और फरार हो गया, जिसकी पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है वही पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में भी कुछ फुटेज हाथ लगे हैं ।

दरअसल फरियादी ने बुधवार दोपहर बताया कि वहां 60 फीट रोड स्थित एक हॉस्पिटल के पास पति के साथ फल का ठेला लगाती है। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे एक युवक उनके पास आया और बोला कि उसे 11 हजार रुपए के फल खरीदना है महिला ने कहा कि फल देख लो फ़ल देखने के बाद उसने कहा कि फल कम पड़ेंगे और मौका पाते ही उसने महिला के गले से चेन निकाली और फरार हो गया। सूचना मिलते ही एरोड्रम पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास आरोपी को तलाशा मगर उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने चोरी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है, वहीं पुलिस ने क्षेत्र में आसपास लगे सीसीटीवी देखिए तो उसमें एक संदिग्ध बाइक से जाता हुआ दिखाई दे रहा है

Exit mobile version