भोपाल – एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल के पुलिस कमिश्नर देउस्कर से मुलाकात कर एक पत्र दिया ।
एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने श्री देउस्कर से चर्चा में बताया कि भोपाल के पुलिस अधिकारियों द्वारा गृह विभाग के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है ,
गृह ( पुलिस) विभाग के 2010 के आदेश में स्पष्ट शब्दों में लिखा गया है कि पत्रकारों के विरुद्ध शिकायत पर दंड संहिता की धारा 154 के तहत प्रथम चरण में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया जाये , जांच की समीक्षा पुलिस अधीक्षक अथवा उप महानिरीक्षक के द्वारा करने के बाद प्रकरण न्यायालय में पेश किया जाये ,
देखा यह है कि पुलिस कर्मियों द्वारा इस आदेश का पालन नहीं करते हुए शिकायतकर्ता के द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है ।
एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा के साथ प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य किशोर सिंह , भोपाल इकाई के अध्यक्ष शुभकरण पांडे ने पुलिस कमिश्नर देउस्कर से मुलाकात की ।
प्रांतीय अध्यक्ष की बात सुनने के बाद श्री देउस्कर ने आश्वासन दिया कि भोपाल के समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया जाएगा कि गृह ( पुलिस ) विभाग के आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए ।
पुलिस कमिश्नर देउस्कर के आश्वासन से यह तय होगा कि अब पत्रकार के खिलाफ मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 154 के तहत प्रथम चरण में प्रकरण दर्ज किया जायेगा
