गुरुवार को इंदौर संभाग की डिप्टी कमिश्नर रजनीश सिंह, एम जी एम मेडिकल कॉलेज के डीन संजय दीक्षित और एम वाय अस्पताल के अधीक्षक पी एस ठाकुर ने एम वाय अस्पताल की मर्चुरी पहुंचकर वहां हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
दरअसल हेमा अस्पताल के मसूरी में सुविधाएं बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है जिसके चलते एक करोड रुपए की लागत से हाउसिंग बोर्ड द्वारा डीकंपोज बॉडी के लिए पोस्टमार्टम रूम वही 16 बॉडी रखने की क्षमता वाले कमरे को 40 डेड बॉडी रखने की क्षमता वाला कमरा बनाया जा रहा है इसके साथ ही परिजनों के लिए भी बैठने की व्यवस्था को लेकर एक कॉल का निर्माण किया जाना है।
एम वाय अस्पताल के मर्चुरी में हो रहे विकास कार्य पुरा करने की डेडलाइन 28 फरवरी दी गई है अस्पताल अधीक्षक के अनुसार आने वाले दिनों में डेड बॉडी को रखने को लेकर हो रही परेशानी से निजात मिलेगी।
