गिरोह के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार।
राजस्थान के रहने वाले है सभी आरोपी।
एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से किया करते थे जालसाज धोखाधड़ी।
महिला एवं वृद्धों को बनाया करते थे जालसाज अपना शिकार।
राजस्थान धौलपुर के रास्ते भोपाल आते समय आरोपी बनाते थे लोगों को अपना शिकार।
बंद एटीएम मशीन के बाहर खड़े होकर लोगों को बनाते थे आरोपी अपना शिकार।
आरोपी हरियाणा मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ गुजरात जैसे बड़े शहरों में भी दे चुके हैं घटना को अंजाम।
जेब कतरों से खरीदा करते थे जालसाज एटीएम कार्ड।
भोपाल में 50 से 60 लोगों के साथ कर चुके हैं एटीएम कार्ड बदलकर आरोपी धोखाधड़ी।
आरोपियों से 3 मोबाइल फोन,3 आधारकार्ड,61 एटीएम कार्ड और 2 मोटरसाइकिल की जप्त।
उक्त कार्रवाई सबइंस्पेक्टर पारस सोनी, एएसआई पी.चिन्नाराव, हेड कांस्टेबल प्रतीक उईके, कांस्टेबल तेजाराम सेन, यतिन चौरे,अंकित मिश्रा, उदित दंडतोड़िया,शिवम वर्मा और कांस्टेबल सुमित समद द्वारा की गई।
