एक ट्वीट से जागी जबलपुर पुलिस, पंडित के साथ मारपीट करने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
https://timenews.today/img/2021/11/Hitesh-Sharma-jee-?-on-Twitter-Jabalpur-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%A4%E0%A4%A8-%E0%A4%85%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A7%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A5-%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%95%E0%A4%B0-%E0%A4%AA%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%A4-%E0%A4%9C%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%AC%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%A4%EF%BF%BD.mp4

जबलपुर में एक पंडित के साथ भीड़ ने क्रूरता करते हुए बेरहमी से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया था। इस वीडियो को हितेश शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया था, जिसके बाद ये तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्य पद्धति पर सवाल उठने लगे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाने लगी। वीडियो जैसे ही जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के पास पहुंचा, तो उन्होंने तत्काल इस मामले पर संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

दरअसल, पंडित मनमोहन दुबे तिलवारा थाना क्षेत्र के गढ़ा रेलवे स्टेशन के पास के दुर्गा मंदिर पुजारी है। जब वह मंदिर से घर जा रहा था तभी शोभित श्रीवास्तव और राजकुमार यादव उसके पास पहुंचे। इन दोनों ने उसे बातों में लगाए रखा, तब तक चांदनी यादव, शालिनी सिंह और सुनील बर्मन भी वहां पहुंच गए। इन लोगों ने पुजारी से चढ़ावे के पैसे शराब पार्टी के लिए देने के लिए कहा। जब पुजारी ने पैसे देने से मना किया, तो इन लोगों ने उसपर झूठा इल्जाम लगाते हुए, गाली-गलौज करते हुए पुजारी को पीटना शुरू कर दिया।

इन लोगों ने पुजारी को पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया। मारपीट में उसे हाथ-पैर, पसली और पीठ में भी चोटें आई है। उसे नपुसंक बनाने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया और पंडित को धमकी दी कि पुलिस को नही बताना वरना जान से मार देंगे। आरोपियों की धमकी से डरकर पुजारी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई।

हितेश शर्मा द्वारा वीडियो को प्रमुखता से सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित पुजारी और आरोपियों को ढूंढ निकाला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, शोभित श्रीवास्तव अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि दोनों महीलाएं आदतन अपराधी है। दोनों के खिलाफ पहले भी कई अपराध दर्ज हुए है। बताया जा रहा है कि महिलाओं के खिलाफ अड़ीबाजी, ब्लैकमेल कर लोगों से पैसे ऐंठने सहित कई अपराध दर्ज है।

Exit mobile version