एक्टिवा सवार ब्रिज के नीचे बनी नाली में जलते मिला पुलिस और राहगीरों ने काफी मशक्कत कर आग को बुझाया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के नेमावर ब्रिज के नीचे बनी नाली में एक एक्टिवा सवार युवक बुरी तरह जलकर खाक हो गया हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई फिलहाल मामला संदिग्ध दिखाई दे रहा है संभवत युवक सड़क हादसे का शिकार हुआ होगा

दरअसल मामला देर रात खुड़ैल थाना क्षेत्र के नेमावर रोड स्थित ब्रिज के नीचे बनी 2 फीट चौड़ी नाली में एक एक्टिवा सवार युवक बुरी तरह जलकर खाक हो गया घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने काफी मशक्कत कर कर आग को बुझाया घटना फिलहाल संदिग्ध बताई जा रही है संभवत पुलिस एक्सीडेंट केस मानकर इन्वेस्टिगेशन कर रही है फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवा दिया है

राजीव भदौरिया थाना प्रभारी

Exit mobile version