स्वच्छता में लगातार 4 बार नम्बर वन आने के बाद इंदौर को एक ओर बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है दरअसल देश में कोई भी शहर हंड्रेड परसेंट सीवरेज नेटवर्क से कवर नही है लेकिन इंदौर को जल्द ही ये सुविधा मिलने जा रही है जिसका काम अंतिम दौर में चल रहा है।
इंदौर स्मार्ट सिटी के तहत आज संभागायुक्त पवन शर्मा और निगमायुक्त प्रतिभा पाल द्वारा मूसाखेड़ी स्थित चौधरी पार्क दौरा किया ओर सूखे नालो पर वॉक किया,,, नगर निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे वही निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने कहा कि इंदौर ने पहल की है कि इंदौर के सीवरेज को पूरी तरीके से सीवरेज नेटवर्क से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है,, उन्होंने कहा कि शहर के पूरा गंदा पानी सीवरेज से एसटीपी तक जाए और और जितने भी हमारे वाटर डैम है उसमें केवल मानसून का पानी ही बहे और यह पूरी प्लानिंग वाटर प्लस को लेकर थी,,,, आपको बतादे इंदौर में 4 साल पहले से इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा था उद्देश्य रिग्रेशन प्लान था प्रोजेक्ट नदियों में शहर के आने वाले आउट फॉल रुके बल्कि नदियों में जो नाला कैरी करते हैं उसमें नदियों में आने वाले सीवर को भी रोके,,,,, क्योंकि कार्य अंतिम दौर में चल रहा है जिसमें इसमें फिनिशसिंग स्टॉप लगाना बाकी है और आने वाले दो-तीन दिनों में सभी आउट फॉल सौ प्रतिशत पूरे हो जायेगे,,,, वही सारे इंदौर के नाले स्टेजिंग ऐसे हैं जो कोई भी मेजर और फॉल नहीं मिल रहे हैं जिसके चलते नाले सूख रहे हैं और नदियों में पानी की क्वालिटी भी स्वच्छ हुई है, आज सूखे हुए नाले को इंटरटेनमेंट के लिए भी उपयोग कर सकते हैं उसमें जनभागीदारी के सहयोग से यह लाभ होगा कि आने वाले समय में इस नालो पर फिर से अवैध अतिक्रमण और कचरा ना फैले ।
दौरे के बाद संभागायुक्त पवन शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि फिलहाल देश में कोई भी शहर हंड्रेड परसेंट सीवरेज नेटवर्क से कवर नही है लेकिन जल्द ही ये सुविध इंदौर को मिलने जा रही है ,,,,सफाई में 4 बार प्रथम इंदौर सीवरेज सिस्टम में भी देश का नंबर एक शहर बनाने जा रहे हैं,,, जिसे पूरी तरह से सीवरेज से जोड़ा जाएगा ,,इसका परिणाम यह होगा कि जो ओपन में सीवरेज जाता था हमारे पुराने ड्रेनेज नालो से शहर को दूषित कर देता था आज वह स्वस्थ हो गए हैं जैसा कि आज सम्भागयुक्त ओर निगमायुक्त ने नालो पर वाक किया,,साथ ही आज शहर के चार-पांच और नालों में वॉक किया जाएगा। एक नाले में शहर का सीवरेज को जोड़कर गंदा पानी जाएगा और दूसरे में बारिश का साफ पानी आएगा,,इससे पहले गंदगी से बीमारियां होती है उस पर हमारे नागरिक स्वच्छ रहेंगे देश का पहला शहर होगा जो कि इंदौर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है और एक गेम चेंजर होगा क्योंकि नाले के साथ-साथ पूरा इलाका जिसमें गंदा पानी कूड़ा कचरा नहीं सकेंगे जिससे आर्थिक और वातावरण भी स्वच्छ रहेगा।


