कोरोना महामारी को लेकर पूरे देश में आज से फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मी को टीकाकरण किया जा रहा है साथ ही मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में भी आज स्वास्थ कर्मियों को कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण किया रहा है। इस दौरान मंत्री तुलसी सिलावट जी कोरोना काल में मीडिया के द्वारा किए गए सकारात्मक कवरेज की भी तारीफ करते हुए धन्यवाद दीया।
इस दौरान वेक्सीनेशन की सुविधाएं देखने के लिए मंत्री तुलसी सिलावट एमवाय हॉस्पिटल पहुँचे जहा वैक्सीनेसन की तैयारी पूर्ण मिली। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 24 मार्च कोरोनावायरस का पहला पॉजिटिव मरीज जबलपुर के शहर में पाया गया था और 23 मार्च को ही बीजेपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की कमान संभाली थी कमान संभालने के बाद ही मुख्यमंत्री वल्लभ भवन में जाकर कोरोना महामारी को लेकर अधिकारियों से समीक्षा बैठक की और उसके बचाव और रोकथाम के विषय पर चर्चा की,,, आज पूरे देश में टीकाकरण के साथ ही इंदौर की मां अहिल्या की नगरी में भी टीकाकरण किया जा रहा है मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि कोरोना वैक्सीन 100% नहीं एक हजार प्रतिशत सुरक्षित है इसमें डर भय या कोई खतरे की आवश्यकता नहीं है। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाई मे आज फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन का टीकाकरण किया जा रहा है,,,,, मंत्री ने बताया कि समाज का अंतिम व्यक्ति उनको यह वैक्सीन का टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है साथ ही इस टीकाकरण को 3 ग्रेड में बनाया गया है एबीसी।
बीजेपी सरकार इस महामारी को लेकर गंभीर है चाहे केंद्र या राज्य की सरकार हो वही करोना काल में मीडिया के किए गए कवरेज को लेकर भी मंत्री ने धन्यवाद देते हुए कहा कि मीडिया प्रजातंत्र का चौथा स्तंभ है और जिस तरह से संकट के दौर में मीडिया ने सकारात्मक खबरें दिखाइए उसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया देश की आवाज है मध्य प्रदेश की विकास और प्रगति में अगर किसी तरह की कोई गलती होती है तो उसे मीडिया ही उजागर करता है और हमें सचेत भी करता है ।
