कोरोना काल जिसका असर देश में नहीं बल्की पूरी दुनिया में रहा है। जिसने कई लोगो कि जान भी गई साथ ही इसका सबसे ज्यादा असर ने आर्थिक व्यवस्था पर पड़ा। लेकिन आखिर कार कोविड की वेकिस्न आने के बाद लोगो को राहत मिली है । वहीं वैक्सीन कि शुरुआत पूरे देश मे 16 तारिक को होने वाली है। जिसके चलते इंदौर शहर में वैक्सीन के तैयारियों की जानकारी स्वास्थ अधिकारी पूर्णिमा गाडरिया प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर दी।
स्वास्थ अधिकारी ने बताया कि कल से यह वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगा। और या वैक्सीन 2 डोस में लगाए जाएंगे पहला डोस लगने के 28 दिन बाद दूसरा डोस लगाया जाएगा।
वहीं यह वेकिसन 18वर्ष की उम्र पार कर चुके लोगो को लगाया जाएगा। साथ ही जो व्यक्ति को कोरोना से ग्रसित होकर ठीक हो गए है। उनको ठीक होने के बाद 4से 8हफ्तों के बाद वैक्सीन लगाया जाएगा। साथ ही ग्रभवती महिलाओं को यह टीका नहीं लगाया जाएगा।
- वहीं कल इंदौर शहर 5 शासकीय एवं निजी चिकित्सालय, इंदौर इंदौर एमजीएम मेडिकल कॉलेज बॉम्बे हॉस्पिटल राजश्री अपोलो मेडिकल कॉलेज अरविंदो एस आई अस्पताल को चिन्हित किया गया है इसमें सबसे पहले फ्रंटलाइन वर्कर को वैक्सीन लगाई जाएगी और ऐसे व्यक्ति जो कि जोखिम समूह में आते हैं उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
वही कोविड-19 वैक्सीन का डोज 0.5ml है इसे ए. डी सिरिंज का उपयोग कर दाई भुजा में आई एम लगाया जाएगा। टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक स्तर पर ही व्यक्ति को रोका जाएगा टीकाकरण के बाद असमान्य लक्षण दिखने पर तुरंत आशा ए. एन. एम. को सूचित किया जाएगा
