इंदौर में सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका व उसकी सहेली पर किया चाकू से हमला युवती घायल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में चाकूबाजी की वारदात कम होने का नाम नही ले रही है ताजा मामला देर रात एमजी रोड थाना क्षेत्र का है जहाँ एक प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका को मिलने बुलाया ओर प्रेमिका व उसकी सहेली पर चाकू से हमला कर दिया । घायल युवती को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है वही आरोपी की तलाश जारी है । इंदौर शहर में पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी चाकूबाजी की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है । वही पूरा मामला इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के राजवाड़ा इलाके का है । जहा अल्लु शेख नाम के बदमाश ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका को मिलने बुलाया और प्रेमिका ओर उसके साथ आई सहेली पर चाकू से हमला कर दिया । हमले में प्रेमिका घायल हो गई जबकि उसकी सहेली जान बचाकर भाग निकली । आरोपी प्रेमी की पहचान अल्लु शेख निवासी आजाद नगर के रूप में हुई है । वही घायल युवतियों का एमवाय अस्पताल में उपचार जारी है ।मामले में एमजी रोड पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।

Exit mobile version