इंदौर में शुरू हुआ कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर गुट बाजी का शिकार हो गया इसके चलते हैं कांग्रेसमें कई बडे नेताओ को नही बुलाया गया । इस मामले की शिकायत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्र प्रभाष शेखर तक हुई हैं जिसके बाद अब मान मनोव्वल का दौर चल रहा हैं ।
इंदौर में शुरू हुए कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में इस बात का प्रशिक्षण दिया जाना है कि कैसे गुटबाजी खत्म की जाए और आगामी चुनावों पर कांग्रेस जीत लेकिन कांग्रेसी नेताओं के आपसी गुटबाजी के चलते ये शिविर ही गुटबाजी की भेंट चढ़ गया है । अब शिविर से कोई क्या सीखेगा और क्या कर पाएगा यह देखने वाली बात है । कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने अपने से अदावत रखने वाले नेताओं को बुलाया ही नहीं। कांग्रेस के ब्लॉक 14 के अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस महासचिव व सिंधी समाज में गहरी पैठ रखने वाले मुकेश सचदेवा को भी बाकलीवाल ने इसी के चलते नहीं बुलाया । इस मामले में से नाराज सचदेवा ने कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ चंद्रप्रभा शेखर के सामने अपनी नाराजगी भी दर्ज कराई ।बउन्होंने सिंधी समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी । मामले की जानकारी से खुद चंद्रप्रभा शेखर भी आश्चर्यचकित रह गए । उन्होंने शहर कांग्रेस के नेताओं से बात की और मुकेश सचदेवा को शिविर में जाने व इस्तीफा न देने के लिए समझाया ।
ज्ञात रहे श्री मुकेश सचदेव उसी परिवार से हैं जिनका पूरा जीवन कांग्रेश की सेवाओं में समर्पित रहा है ।।।। कांग्रेस को ऐसे समर्पित परिवार के सदस्य की उपेक्षा करना आगामी स्थानीय चुनाव में कितना मजबूत करेगा यह तो वक्त ही बताएगा।।।
