शहर से लगे बड़गौंदा में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर उसके पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती ने बताया कि केशरवर्डी निवासी युवती की तीन साल दो साल पूर्व जोहेर से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वह युवती को दहेज के लिए परेशान करता था। शनिवार को वह चौराहे पर मिला और युवती को तीन तलाक कहकर धक्का देकर भाग गया। युवती ने जोहेर और उसकी सास तस्लीम के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
