इन्दौर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कई निर्माण कार्य नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे हैं इन्हीं निर्माण कार्यों में कई देवस्थान को हटाने का कार्य किया जाना है जिसको लेकर देवस्थान बचाओ समिति द्वारा श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर अपने मांगे रखी है…।
इंदौर में देवस्थान बचाओ समिति द्वारा श्री हनुमान जी का पाठ पूजा कर देवस्थान बजाने की मांग रखते हुए कहा है कि शहर में विकास कार्य होना चाहिए और देवस्थान बचाओ समिति इसके पक्ष में है लेकिन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट सहित अन्य कार्यों में जितने भी देवस्थान या मंदिर आ रहे हैं उन्हें विशेष स्थान दिया जाए ताकि किसी की भी भावनाओं पर आघात ना पहुंचे और जितने भी मंदिर प्रोजेक्ट में आ रहे हैं उन भगवानों के लिए विशेष स्थान चिन्हित कर उनके लिए भव्य मंदिरों का निर्माण किया जाए ताकि जितने भी सांस्कृतिक धरोहर है उन्हें बचाया जा सके
