इंदौर बार एसोसिएशन अध्यक्ष बोले- हम रिवॉल्वर और तलवार लेकर कोर्ट आएंगे, लाइसेंस दें

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

जबलपुर में अधिवक्ताओं के साथ हुई घटना के विरोध में इंदोर जिला कोर्ट में अधिवक्ता कार्य से विरत रहे और जबलपुर की घटना पर रोष जाहिर किया इंदोर अभिभाषक संघ ने शासन से वकील प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की नही तो वकीलों को सुरक्षा के लिए लाइसेंसी हथियार देने की मांग की है इंदौर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष ने अपनी सुरक्षा के लिए मजबूरी में हथियार उठाने की भी बात कही

मध्यप्रदेश के जबलपुर मे पुलिस की कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ताओं ने गुरुवार को न्यायालय में काम नहीं किया। जिला न्यायालय में इसके चलते हजारों प्रकरणों की सुनवाई प्रभावित हो रही है पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में राज्य अधिवक्ता परिषद ने वकीलों से गुरुवार को प्रतिवाद दिवस मनाते हुए कार्य से विरत रहने की अपील की थी जिसके बाद जिला कोर्ट में भी सभी अधिवक्ता कार्य से विरत रहे इंदौर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष दिनेश पांडेय ने बताया कि जबलपुर में अधिवक्ताओं के साथ जो घटना हुई है उससे वकीलों में काफी रोष है और उसी के विरोध में सभी वकीलों ने कार्य नही करने का फैसला किया है इंदौर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष दिनेश पाण्डेय ने बताया कि पिछले काफी समय से वकील प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की जा रही है बावजूद उसके यह मांग शासन द्वारा पूरी नही की गई है और वकीलों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाये लगातार बढ़ रही है शासन या तो वकीलों की सुरक्षा करे या फिर वकीलों को सुरक्षा के लिए लाइसेंसी हथियार मुहैया कराए ताकि वकील खुद ही अपनी सुरक्षा कर सके दिनेश पांडेय ने कहा कि वकील कानून हाथ मे लेना नही चाहता है लेकिन मजबूरी आएगी तो अपनी सुरक्षा के लिए तलवार और रिवाल्वर लेकर निकलना पड़ेगा

Exit mobile version