इंदौर की स्वच्छता देखने अरूणाचल प्रदेश से आये दल ने कबीटखेड़ी ट्रेंचिग ग्राउंड का दौरा किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर को लेकर देशभर में सफाई की चर्चा है। लगातार पांचवी बार सफाई के क्षेत्र में दर्जा मिलने के चलते कई शहर के अधिकारी व जनप्रतिनिधि इससे सीखना चाहते है। बुधवार सुबह अरूणाचल प्रदेश इटानगर के महापौर, पार्षद व अधिकारियों का दल इंदौर आया। उन्होंने सुबह कबीटखेड़ी ट्रेंचिग ग्राउंड का दौरा किया और यहां अधिकारियों से बात की।

स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर 1 निगम की कार्यप्रणाली देखने के लिए अरूणाचल प्रदेश के ईटानगर से जनप्रतिनिधि व अधिकारियो का 30 सदस्यीय दल जिसमें इटानगर के महापौर तेम फसांगो, उपमहापौर बीरी बसांग, चीफ काउंसलर, डिप्टी काउंसलर, काउंसलर, डायरेक्टर टाउन प्लानिंग एंड अर्बन सहित पार्षदों सहित सुबह 8 बजे सभी इंदौर पहुंचे। यहां से उन्हें अलग-अलग गाड़ियों से कबीटखेड़ी ट्रीटमेंट प्लॉट ले जाया गया। यहां कार्यपालन यंत्री अनूप गोयल, अधीक्षण यंत्री आरएस देवड़ा ने शहर से निकलने वाले सीवरेज का किस प्रकार से ट्रीटमेंट कर इस्तेमाल में लाया जाता है इसके बारे में बताया। वहीं कई मशीनों के बारे में तेम फसांगो ओर अधिकारियों ने जाना दल यहां से स्मार्ट सिटी आफिस में प्रेजेटेंशन के माध्यम से इंदौर के स्वच्छता अभियान की जानकारी व सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट के संबंध में जानकारी लेगा। इसके बाद अरूणाचल प्रदेश के ईटानगर से आए दल द्वारा ट्रेचिंग ग्राउंड में ड्राय-वेस्ट रिकवरी प्लांट, कम्पोस्ट प्लांट के साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को भी समझेगा।

Exit mobile version