इंदौर का हृदय स्थल और ऐतिहासिक धरोहर राजवाड़ा के जीर्णोद्धार के कार्य ने पकड़ी रफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर का हृदय स्थल और ऐतिहासिक धरोहर राजवाड़ा में प्रवेश के लिए आम जनता को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। राजवाड़ा के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है लेकिन हेरिटेज एक्सपर्ट के द्वारा किए गए बदलाव के कारण राजबाड़ा के जीर्णोद्धार कार्य में अधिक समय लग रहा है। अब आम जनता 2022 में ही राजवाड़ा के अंदर प्रवेश कर सकेगी।

निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि राजवाड़े को उसके पुनः स्वरूप में इंदौर के लोगों को देखने को मिले इसके लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा,,,, निगमायुक्त ने बताया कि राजवाड़ा के जीर्णोद्धार कार्य के लिए हेरिटेज स्ट्रक्चर डिजाइन के एक्सपर्ट को अहमदाबाद और आईआईटी चेन्नई से बुलाया गया था। एक्सपर्ट ने राजवाड़ा की पांचवी और छठी मंजिल के बदलाव के लिये कुछ सुझाव दिए है। जिसके चलते जो समय सीमा दिसंबर 2021 के आसपास थी उसमें काम बढ़ने से यह समय सीमा लगभग मार्च 2022 तक पहुंच गई है।निगमायुक्त ने बताया कि इंदौर के इस ऐतिहासिक इमारत को जिस तरह से पुराने लोगों ने देखा है उसी स्वरूप में आज के युवा भी देखें इसको लेकर हर एक बारीकी पर एक्सपर्ट द्वारा काम किया जा रहा है साथ ही राजबाड़ा में कारपेंटर काम इंदौर के कारीगरों द्वारा ही किया जा रहा है वही फेब्रिकेशन के लिए इंदौर के अलावा अहमदाबाद से भी फैब्रिकेटर्स को बुलाया है।

Exit mobile version