इंदौर कलेक्टर ने फर्जी पत्रकारों के मामले में एक बार फिर दिखाई सख्ती

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर कलेक्टर मनीष जी ने फर्जी पत्रकारों के मामले में एक बार फिर सख्ती दिखाई कलेक्टर मनीष सिंह का कहना है कि उन्होंने सभी शासकीय विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं कि पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग को बढ़ावा देने वाले लोगों को चिन्हित किया जाए…मनीष सिंह का कहना है कि ऐसे लोगों की जानकारी भी अपने पास रखी जाए और कलेक्टर ने आम जनता से भी अपील की है कि पत्रकारिता की आड़ में ब्लैक मेलिंग का गोरख धंधा चलाने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएं शिकायत के आधार पर ऐसे लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की जाएगी … इससे पहले इंदौर में पत्रकारिता की आड़ में लोगों को ब्लैकमेल करने वाले देवेंद्र मराठा के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है …जबकि कलेक्टर ने यह भी संकेत दिए हैं कि जल्द ही कुछ और ब्लैकमेलर भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं

Exit mobile version