आलू प्याज वाले ने डॉक्टर के 40 लाख उड़ाये दोस्त,रिश्तेदारों के खातो में डलवाए रूपये,सायबर पुलिस ने पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में एक्सिस बैंक के ग्राहक के ओ डी आकाउंट के साथ लाखो रुपयो की धोखाधड़ी के मामले में साइबर क्राइम पुलिस द्वारा कार्यवाही कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके 8 खातों में रुपया हस्तांतरित किया गया था…।

इंदौर में एक बड़ा ही पेचीदा मामला सामने आया है यदि आपका खाता किसी बैंक में है उसमें लाखो रूपया जमा है तो उस पर समय समय पर निगाह बनाये रखिये क्यो एक ऐसा ही धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि फरियादी आनंद कुमार जैन का एक्सिस बैंक ब्रांच मुंबई हॉस्पिटल में ओ डी अकाउंट था जिसके लिमिट 85 लाख रुपए थी जिसमें से करीबन 40 लाख 50 रुपये अचानक से गायब हो गया और इन गायब हुए आरोपियों का उनके पास नहा कोई ओटीपी नंबर आया और ना ही कोई मैसेज प्राप्त हुआ जिसके बाद लगातार रुपए गायब होने से चिंतित फरियादी द्वारा तुरंत बचे हुए रुपयों को निकाल कर अपने परिचित के खाते में ट्रांसफर कर दिए और तुरंत बैंक के अधिकारियों सहित साइबर क्राइम से संपर्क किया और पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराई साइबर क्राइम द्वारा पूरे मामले में बारीकी से जांच करते हुए जिन बैंक खातों में रुपया ट्रांसफर हुआ था उन खाताधारकों से पूछताछ की गई तो पूरे मामले का चौंकाने वाला खुलासा सामने आया जिस बैंक खाते में धोखाधड़ी हुई है उसी बैंक मैं अनिल कछुआ नामक व्यक्ति द्वारा मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से पूरी धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया गया है और 40 लाख 50 हजार रुपये अपने रिश्तेदार वह दोस्तों के आठ अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए साइबर क्राइम पुलिस द्वारा उन खाताधारकों को भी आरोपी बनाया नाम अनिल कछुआ, क्रांति उज्जैनी, आकाश परिहार, विवेक धसाल, चंद्रशेखर परिहार गया है जिनके खातों में राशि हस्तांतरित की गई है

पूर्व धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी अनिल कछुआ चोइथराम सब्जी मंडी में आलू प्याज का व्यापार करता है और सालों से ऑनलाइन मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से रुपयों का हस्तांतरण करता था और इसी कारण से वह इस धोखाधड़ी को सफलतापूर्वक कर पाया लेकिन साइबर क्राइम द्वारा बैंक के अधिकारियों को भी खाताधारक के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में नोटिस जारी कर सुरक्षा की दृष्टि से जवाब तलब किया गया है

Exit mobile version