आर्यन खान को नहीं मिली राहत ,आर्यन खान व उसके दो साथियों की जमानत कोर्ट ने खारिज की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ड्रग केस में उलझे आर्यन खान व उसके दो साथियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत कोर्ट ने खारिज कर दी है। ड्रग केस में फंसे आर्यन की बेल अर्जी पिछले करीब एक सप्ताह पहले टाल दी गई थी। बुधवार को मुंबई स्पेशल कोर्ट सुनवाई के बाद जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। अब आर्यन व उसके साथियों के वकीलों को हाईकोर्ट में अपील करना होगी।


सीनियर एडवोकेट अमित देसाई, वकील सतीश मानशिंदे और शाहरूख खान की मैनेजर पूजा ददलानी आर्यन के लिए कोर्ट पहुंचे हुए थे। कोर्ट ने पूरे मामले को सुना और फैसले में आर्यन व उसके साथियों की अर्जी खारिज कर दी। उधर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने आर्यन की एक बॉलीवुड की नई हीरोइन के साथ चैट की भी बात कही है। एनसीबी का कहना है इस हीरोइन के साथ आर्यन की नशे को लेकर हुई बातचीत है। बताया जा रहा है कोर्ट के समक्ष एनसीबी ने अपना यह तर्क भी रखा था जिससे आर्यन की बेल अर्जी खारिज हो गई।

Exit mobile version