छत्तीसगढ़ से अपने मामा के घर पहुंचे 17 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवाया है
दरअसल मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र मैं 17 वर्षीय अजय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान अजय की मौत हो गई मामला संदिग्ध मौत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के पीएम रूम भिजवाया है बताया जा रहा है कि अजय मूलतः छत्तीसगढ़ का रहने वाला था और 5 दिन पहले ही अपने मामा के घर आया हुआ था। हालांकि डेंगू की बीमारी के चलते मृत्यु का कारण बताया जा रहा है लेकिन स्पष्ट नहीं हो पाया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा आखिर किन कारणों के चलते युवक की मौत हुई है।
