आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । युवक ने फांसी क्यो लगाई फिलहाल वजह साफ नही हो सकी है । मृतक टेटू बनाने का काम करता था । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच शुरूकर दी है ।
मामला आजादनगर थाना क्षेत्र के अभिलाषा नगर पालदा का है । यह रहने वाले अनिल पिता सज्जन धमनाया नामक युवक ने घर में ही फांसी फांसी लगा ली । घटना के वक्त घर पर कोई नही था । मृतक टेटू बनाने का काम करता था ।
युवक ने फांसी क्यों लगाई यह साफ नहीं हो सका है। फिलहाल आजाद नगर पुलिस ने मर्गकायम कर जांच शुरू कर दी है।
