परदेशीपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को देशी कट्टे के साथ पकड़ा । पुलिस के हत्थे आया बदमाश कट्टे को बेचने की नियत से घूम रहा था । फिलहाल पुलिस बदमाश से पूछताछ में जुटी है । बदमाश पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज है ।
परदेशीपुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंन अभियान के दौरान देशी कट्टे के साथ एक आरोपी को पकड़ा । पुलिस के हत्थे आया बदमाश उत्कर्ष उर्फ सन्नी पुलिस को देखकर गाडी छोड़ कर भागने कि कोशिश करने लगा । मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे पकड़ा और उसकी तलाशी ली । तलाशी में पुलिस को उसके पास से एक देशी कट्टा मिला है । बदमाश इसे बेचने की नियत से घूम रहा था । पकड़ाए बदमाश पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज है ।
