लसूड़िया पुलिस ने अवैध रूप से शराब ले जा रहे एक बदमाश को पकड़ कर उसके पास से करीब 6 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है । जब्त शराब की कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है ।
लसूड़िया पुलिस शुक्रवार शाम मुखबिर से सूचना मिली थी की एक युवक ऑटो रिक्शा से बाणगंगा क्षेत्र से शराब लेकर लसूड़िया में आ रहा है । सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ऑटो रिक्शा को पकड़ा जिसमे 6 पेटी अंग्रेजी शराब मिली है ।
जब्त शराब की कीमत करीब 90 हजार रूपए बताई जा रही है । फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है । आशंका है कि इससे जल्द ओर भी खुलासे हो सकते है
